फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sapa candidate indrajeet saroj did the nomination

सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी ने नामांकन के बाद भाजपा पर साधा निशाना

Thu, 11 Apr 2019 12:28 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Thu, 11 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
sapa candidate indrajeet saroj did the nomination
election - फोटो : kaushambi
मंझनपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व कौशाम्बी संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज ने बुधवार को नामांकन के बाद भाजपा पर हमला बोला। कहा कि महागठबंधन से भाजपा बौखला गई है, इसी वजह से वह देवी-देवताओं की जाति बता रही है। सपा, बसपा औैर रालोद गठबंधन प्रत्याशी ने पांचवें चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन किया दाखिल किया। नामांकन से पहले सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुखातिब इंद्रजीत सरोज ने कहा कि भाजपा भगाओ, देश बचाओ के नारे के साथ यूपी में महा गठबंधन हुआ है। भाजपा जुमलेबाजों की सरकार है। 2014 में जनता के बीच झूठे वादे करके सत्ता में आई भाजपा ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। मेरठ की रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान ‘कांग्रेस-बसपा और सपा को अली पर विश्वास है तो हमें भी बजरंगबली पर विश्वास है’ पर तंज कसते हुए इंद्रजीत ने कहा कि भाजपा के लोग बजरंगबली को दलित बताते हुए देवी देवताओं की जाति का निर्धारण करते हैं।
विज्ञापन

गठबंधन प्रत्याशी ने निकाला जुलूस, चौराहे पर जाम
मंझनपुर। सपा कार्यालय में सभा करने के बाद इंद्रजीत सरोज पैदल ही समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट नामांकन करने आए। समर्थकों की संख्या ज्यादा होने और सेल्फी खिंचवाने की होड़ में चौराहे पर जाम लग गया। सपा-बसपा के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट तक आए। यहां पुलिस ने मेन गेट के पहले बैरीकेडिंग लगा रखी थी। पुलिस प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही अंदर जाने की अनुमति दे रही थी। इसे लेकर पुलिस और समर्थकों के बीच तीखी झड़प हुई। बाद में सीओ सदर एसएन पाठक ने स्थित संभाली।
विज्ञापन

फूलों से सजाया गया था कलक्ट्रेट
मंझनपुर। पांचवें चरण में होने जा रहे मतदान के लिए बुधवार से नामांकन शुरू हो गया। इसे लेकर मुख्य गेट से लेकर कलक्टर चैंबर तक को प्रशासन की तरफ से सजाया गया था। गेट पर गुब्बारे लगाए गए थे। इसी तरह चैंबर की सजावट फूलों से की गई थी। हालांकि पहले दिन सिर्फ सपा-बसपा के गठबंधन प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed