{"_id":"5b5a186c4f1c1b4d748b724c","slug":"sanjay-gupta-ingration","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक चायल ने नगर पालिका भरवारी को दी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक चायल ने नगर पालिका भरवारी को दी सौगात
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
चायल विधायक संजय गुप्ता ने गुरुवार को नगर पालिका भरवारी को करोड़ों की सौगात दी। विधायक ने वार्ड नं 13 विवेकानंद नगर में जोनल कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने 15 केवीए का जेनरेटर, ट्रैक्टर तथा हाइड्रोलिक बोलेरो का फीता काटा।
विधायक ने स्वामी सौहार्द नगर, मोतीलाल आजाद नगर, धर्मराज नगर, चंद्रशेखर आजाद नगर तथा पं दीनदयाल उपाध्याय नगर आदि मोहल्लों में करोड़ों की लागत वाली विकास परियोजनाएं मुहैया कराने का ऐलान किया। कहा कि समूचे नगर पालिका में आरओ पानी, खंभोइ ईलीडी बल्ब तथा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्सन की व्यवस्था मुहैया कराने का वादा किया। मूरतगंज के पक्का तालाब का सुन्दरीकरण, परिषदीय स्कूलों में पौधरोपण कराने का भी वादा किया। इस मौके पर ईओ दिनेश कुमार, शिवप्रकाश श्रीवास्तव, जेई उमेश कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।