फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sand mafia armed with weapons beat up the father and mother of the transporter

Kaushambi News: असलहों से लैस बालू माफिया ने ट्रांसपोर्टर के बाबा और मां को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sand mafia armed with weapons beat up the father and mother of the transporter
करारी कोतवाली के म्योहर गांव में बुधवार सुबह पिस्टल व रिवाल्वर लेकर बालू माफिया अपने गुर्गों के साथ पहुंचा और ट्रांसपोर्टर के बाबा व मां की पिटाई की। कुछ देर बाद ट्रांसपोर्टर को फोन कर 80 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। धमकी दी कि रंगदारी नहीं तो गाड़ियों को परिवहन विभाग से सीज करा दूंगा। धमकाने वाले ने खुद को एक मंत्री का भाई बताया। ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

म्योहर निवासी आकाश मिश्र ट्रक चलवाते हैं। बताया कि सुबह वह घर में सो रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे असलहों से लैस बिहार का एक बालू माफिया अपने दो साथियों के साथ आया। घर के बाहर आकाश के बाबा व मां सफाई कर रहे थे। आने का कारण पूछा तो विपक्षियों ने बाबा व मां को पीट दिया। शोर सुन आकाश बाहर आए और कुछ ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया तो विपक्षी धमकाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

आकाश का आरोप है कि करीब पौने 11 बजे उनको फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को लखनऊ निवासी प्रमोद तिवारी बताया और खुद को एक मंत्री का रिश्तेदार बताते हुए बालू माफिया को 80 हजार रुपये देने की बात कही। ऐसा नहीं करने पर गाड़ियों को सीज कराने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed