फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   samajwadi party worker

योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाएं सपाई

Sun, 07 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 07 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party worker
other
शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में सरकार के जनहितकारी कार्यों को जन जन पहुंचाने के लिए पदाधिकारी संजीदा हो रहे हैं। बैठक में वक्ताओं ने विधान सभा में अच्छे प्रदर्शन के लिए जन जागरण को मूल मंत्र बताया। साथ ही सभी फ्रंटल प्रमुखों का आह्वान किया गया कि वे कार्यकर्ताओं का सहयोग करें। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि अखिलेश सरकार द्वारा दर्जनों जन हितकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन विपक्षी दल सरकार के खिलाफ प्रचार प्रसार का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह गांव गांव भ्रमण कर जन जागरण अभियान चलाएं। इसी प्रकार जिला उपाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल ने सभी फ्रंटल प्रमुखों को इस कार्य में विशेष जिम्मेदारी निभाने की बात कही। विधायक वाचस्पति ने कहा कि वर्तमान सरकार में सबसे अधिक विकास कार्य किए गए लेकिन जन जागरण की अभाव में लोगों तक बात नहीं पहुंच पा रही है। बैठक में महासचिव गुलाम हुसैन, कैलाश केशरवानी, अनीश, विजय यादव, अहमद मियां, श्री चन्द्र विश्वकर्मा, सोनू विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा सांसद के भाई-भतीजे पर कार्रवाई की मांग
 भाजपा सांसद विनोद सोनकर के भाई एवं भतीजे ने इलाहाबाद में एक कोचिंग संचालक के साथ मारपीट की। जिस पर सपा जिला महासचिव गुलाम हुसैन ने घटना की निंदा की है। गुलाम ने कहा कि भाजपा सपा सरकार पर अपराधियों को संरक्षित करने का आरोप लगाती है। जबकि भाजपा के जनप्रतिनिधि के भाई भतीजे गुंडई करने में लगे हैं। महासचिव ने मामले में सांसद के भाई और भतीजे पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed