{"_id":"62f4109dde061d1f3f594d51","slug":"salute-the-martyrs-by-hoisting-the-tricolor-in-every-house-mp-kaushambi-news-ald3391295197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद बोले : हर घर में तिरंगा फहराकर शहीदों को करें नमन, जागरूकता के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद बोले : हर घर में तिरंगा फहराकर शहीदों को करें नमन, जागरूकता के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम
Thu, 11 Aug 2022 01:40 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:40 AM IST
सार
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के सभी नागरिकों से उत्साह व उमंग के साथ तिरंगा फहराने का आवाहन किया है। इसलिए 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराएं।
विज्ञापन
मुख्यालय के डायट मैदान में तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद विनोद सोनकर
- फोटो : KAUSHAMBI
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसकी जन जागरूकता के लिए सांसद विनोद सोनकर ने बुधवार को कलक्ट्रेट उदयन सभागार में व्यापारियों, उद्यमियों, धर्मगुरुओं, चिकित्सकों एवं स्वयंसेवी संस्था के संचालकों से बैठक कर संवाद किया।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के सभी नागरिकों से उत्साह व उमंग के साथ तिरंगा फहराने का आवाहन किया है। इसलिए 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराएं। इसके बाद harghartirangaup.org पर तिरंगा के साथ सेल्फी अपलोड करें। कहा कि प्रधानमंत्री ने आजादी के 100वें वर्षगांठ को मनाने के लिए भी विजन रखा है।
विज्ञापन
देश के सभी नागरिकों से अपेक्षा की है कि वे संकल्प लें कि अपने जीवन स्तर, अपने संस्थान की उन्नति एवं राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान करेंगे। सांसद ने कहा कि उद्यमी, व्यापारी, धर्मगुरु और एनजीओ के प्रबंधक प्रचार-प्रसार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
विज्ञापन
सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य प्रार्थना के समय विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दें। बैठक में सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, एडीएम जयचंद्र पांडेय, सिराथू के पूर्व विधायक शीतला प्रसाद समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।