फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sale tax officer

वसूली करने पहुंचे वाणिज्य कर अधिकारी को व्यापारियों ने घेरा

Wed, 08 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 08 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
sale tax officer
other
सराय अकिल बाजार में पहुंचे डिप्टी कमिश्नर को व्यापारियों ने घेर लिया। आरोप है कि अधिकारी एक रिटायर्ड कर्मचारी के माध्यम से पचास हजार रुपए की मांग कर रहे थे। जानकारी होने पर व्यापारी लामबंद होकर विरोध पर उतर आए। विरोध को देखते हुए अधिकारी धमकी देते हुए मौके से चंपत हो गया। अधिकारी के रवैये को लेकर स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर मनोज कुमार सिंह मंगलवार को सराय अकिल बाजार पहुंचे। कस्बे के फीकराबाद स्थित होरीलाल केशरवानी की हैंडपंप की दुकान का निरीक्षण किया। आरोप है कि निरीक्षण के बाद अधिकारी ने रिटायर्ड कर्मचारी गुलाब चंद्र सोनकर के माध्यम से दुकानदार से पचास हजार रुपये की मांग की। रुपया मांगे जाने की जानकारी होरीलाल ने पास-पड़ोस के दूसरे व्यापारियों को दिया। इस पर कस्बे के सारे व्यापारी धीरे-धीरे इकट्ठा हो गए। उन्होंने अधिकारी के वसूली का जमकर विरोध किया और कहा कि उन्हें दुकान का निरीक्षण करने का अधिकार ही नहीं है।
विज्ञापन


विभाग के जरिए उन्हें नोटिस भेजना चाहिए और व्यापारी इसका जवाब दफ्तर में जाकर देता है। व्यापारियों की लामबंदी और विरोध को देखते हुए अधिकारी रिटायर्ड कर्मचारी को साथ लेकर धमकी देते हुए मौके से चंपत हो गया। अधिकारी के रवैये को लेकर स्थानीय व्यापारियों में रोष है। विरोध करने वाले व्यापारियों में सुनील कुमार रस्तोगी, ओम प्रकाश, राजेश, प्रदीप कुमार, मैकूलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed