{"_id":"65a45e3e947995faa40fd3f4","slug":"salary-stopped-of-teacher-and-his-partner-accused-of-molesting-student-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-7412-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: छात्रा से छेड़खानी के आरोपी शिक्षक व उसके साथी का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: छात्रा से छेड़खानी के आरोपी शिक्षक व उसके साथी का रोका वेतन
Mon, 15 Jan 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित मंझनपुर आईटीआई। संवाद
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंझनपुर में अनुसूचित जाति की छात्रा से छेड़खानी व उसके जातिगत उत्पीड़न मामले में दो शिक्षकों का वेतन प्रधानाचार्य ने अग्रिम आदेश तक रोक दिया है।
घटना में आरोपी एक शिक्षक के खिलाफ सदर कोतवाली में छेड़खानी व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अब निदेशक आईटीआई के कार्रवाई का इंतजार है।
पश्चिमशरीरा इलाके की एक अनुसूचित जाति की छात्रा को लगातार दो बार परीक्षा से वंचित किया गया। उसके साथ छेड़खानी और जातिगत उत्पीड़न का भी आरोप है। मामले में प्रधानाचार्य ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए दो शिक्षकों विवेक तिवारी व ध्रुव सिंह का वेतन रोक दिया है। प्रकरण में शुक्रवार को छात्रा की तहरीर पर सदर कोतवाली में एसपी के निर्देश पर आरोपी शिक्षक विवेक तिवारी के खिलाफ छेड़खानी व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य की ओर से कमेटी गठित कर कराई गई जांच की रिपोर्ट पर अभी निदेशक को निर्णय लेना है।