फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Salary of 16 doctors stopped for negligence in duty, answers sought

Kaushambi News: ड्यूटी में लापरवाही पर 16 चिकित्सकों का रोका वेतन, जवाब तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Salary of 16 doctors stopped for negligence in duty, answers sought
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सीएमएस ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे मेडिकल कॉलेज के मुख्य अस्पताल और एमसीएच विंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के दोनों भवनों की ओपीडी से 16 चिकित्सक गायब मिले। प्राचार्य ने अनुपस्थित चिकित्सकों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही उनसे जवाब मांग है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. हरिओम सिंह और सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला ने मेडिकल कॉलेज के मुख्य अस्पताल और एमसीएच विंग का औचक निरीक्षण किया। 10:30 बजे तक मुख्य अस्पताल में 150 पर्चे तो एमसीएच विंग में 90 पर्चे कट चुके थे। मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। प्राचार्य ओपीडी हॉल पहुंचे तो देखा कि एक तिहाई डॉक्टर गायब थे। मरीज डॉक्टरों के कक्ष के बाहर लाइन लगाकर खड़े थे।
विज्ञापन

हड्डी विभाग में मौजूद मंझनपुर के सिद्धार्थ ने बताया कि पैर का एक्स-रे कराना है। सुबह नौ बजे से पर्चा लेकर डॉक्टर का इंतजार कर रहा हूं। अभी तक कोई नहीं आया। इसी तरह सर्जन कक्ष के बाहर मौजूद सिराथू के नवनीत ने बताया कि पिता को दिखाने लाया हूं। पूछने पर कर्मचारी ने बताया कि अभी डॉक्टर को आने में समय लगेगा। वहीं, निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर रहने वाले डॉक्टरों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश प्राचार्य ने दिया है। साथ ही उनसे जवाब तलब किया है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
ये चिकित्सक थे ड्यूटी से गायब
डॉ प्रांजल मिश्रा, डॉ.अरशद, डॉ.रंजीत निर्मल, डॉ.अंकित राव, डॉ. रेखा श्रीवास्तव, डॉ. गौरव मेंहदी दत्ता, डॉ. मालविका, डॉ. पंकज तिवारी, डॉ. सौरभ मिश्र, डॉ. टीबी मौर्या, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. अभिषेक शुक्ला, डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. रिचा डुकानिया, डॉ. नितेश द्विवेदी, डॉ. सौरभ मिश्रा गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed