Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Safety standards at firecracker shops to be inspected; action will be taken in case of negligence.

Kaushambi News: पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों की जांच, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Sat, 07 Nov 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 07 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Safety standards at firecracker shops to be inspected; action will be taken in case of negligence.
फसैया में पटाखा ग्राउंड का निरीक्षण करते को सिराथू सत्येंद्र तिवारी। स्रोत:पुलिस
दीपावली पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार शाम क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने कड़ा के फसईया मैदान में लगने वाली पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों में सुरक्षा मानकों की जांच की और व्यापारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीओ ने दुकानदारों को निर्धारित नियमों के अनुसार ही पटाखों की बिक्री करने और दुकानों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पटाखा विक्रेताओं को दुकानों पर अग्निशमन यंत्र, पानी और बालू की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता बरतने को कहा। सीओ ने कहा कि त्योहार के दौरान लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed