फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Saddened by the death of her young son and daughter, a woman swallowed poison, died

Kaushambi News: जवान बेटा-बेटी की मौत से दुखी महिला ने निगला जहर, मौत

Mon, 23 Sep 2024 06:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 23 Sep 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Saddened by the death of her young son and daughter, a woman swallowed poison, died
एयरपोर्ट कोतवाली के चंद्रसेन गांव में जहरीला पदार्थ निगलने से एक महिला की मौत हो गई। घर वालों के मुताबिक जवान बेटा-बेटी की मौत से दुखी होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने रविवार को महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

चंद्रसेन गांव निवासी अशोक कुमार किसानी करते हैं। बताया कि शनिवार शाम उनकी पत्नी सरला देवी (45) ने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। आननफानन उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात में सरला की मौत हो गई।
विज्ञापन

अशोक के मुताबिक तीन साल पहले छोटी बेटी अंजली ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। बेटी की मौत के सदमे से उबर नहीं पाए कि फरवरी 2024 में (18) वर्षीय इकलौते बेटे अभिषेक ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। जवान बेटा-बेटी की मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। जवान बेटे की मौत के बाद से वह अंदर ही अंदर टूट चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, उसकी एक बड़ी बेटी भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। सरला की मौत के बाद घर में अकेले बचे पति अशोक कुमार की रो-रोकर हालत खराब है।

इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। वह अपने इकलौते जवान बेटे की मौत से परेशान रहती थी। परिजन इसी वजह से आत्मघाती कदम उठाने का अंदेशा जता रहे है। किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed