फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ruckus over playing DJ in Paschimsarira

पश्चिमशरीरा में डीजे बजाने को लेकर बवाल

Thu, 12 Mar 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over playing DJ in Paschimsarira
Ruckus over playing DJ in Paschimsarira - फोटो : KAUSHAMBI
पश्चिमशरीरा में डीजे बजाने को लेकर बवाल
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पूरब सरावां गांव में मंगलवार को चले लाठी, डंडे, हुई फायरिंग, युवक की मौत, तीन लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पूरब सरावां गांव में मंगलवार को डीजे बजाने के विवाद में दो पक्षों में पथराव के साथ ही गोलियां चलीं। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनकों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पर एसपी अभिनंदन कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पूरब सरावां गांव अति संवेदनशील माना जाता है। मंगलवार को होली के पहले दिन गांव में मुन्नी लाल पांडेय और शिवसूरत पांडेय के परिवार के बच्चे डीजे बजाने को लेकर कहासुनी कर रहे थे। बात बढ़ने पर दोनों परिवारों के बच्चों ने अपने.अपने घर जाकर विवाद की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी.डंडाए फरसा आदि लेकर निकल आए। देखते ही देखते ईंट.पत्थरए लाठी.डंडे चलने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच एक पक्ष के मददगार ने गोली चला दी। एक गोली विक्त्रस्म पुत्र बलराम के सिर में लग गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरी गोली दीपांशु पुत्र राजेंद्र सिह के जांघ में गोली लग गई। वह वहीं पर गिर कर तड़पने लगा। मारपीट मे अवधेश व लीलावती आदि भी घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही विक्त्रस्म के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। मामले में मृतक के चाचा शिवरतन सिंह की तहरीर पर अखिलेश त्रिपाठी पुत्र राममूरत, जोगेंदर पुत्र तुलाराम, मुकेश पुत्र तुलाराम आदि पर हत्या व हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे पक्ष से सत्यदेव द्विवेदी की तहरीर पर कुल्लू पुत्र मुन्नीलाल व कन्हैया उर्फ करन पुत्र राजबाबू समेत दो के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed