फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   RTE: Application for second phase starts with admission in first phase

आरटीई : पहले चरण में प्रवेश के साथ दूसरे के लिए आवेदन शुरू

Tue, 12 Mar 2024 11:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 12 Mar 2024 11:32 AM IST
विज्ञापन
RTE: Application for second phase starts with admission in first phase
आरटीई : पहले चरण में प्रवेश के साथ दूसरे के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन

--पहले चरण में किसी वजह से छूट गए तो दोबारा कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पहले चरण में प्रवेश के साथ ही दूसरे चरण के आवेदन शुरू हो गए हैं। दूसरे चरण के लिए 30 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे। पहले चरण में यदि पात्र अभिभावक किसी वजह से छूट गए हैं, तो वह दोबारा आवेदन कर सकते हैं।
आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहती हैं। इसके लिए अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदनों की जांच के बाद लाटरी सिस्टम से बच्चों का चयन होता है। चयनित बच्चों को आवंटित निजी स्कूल में मुफ्त शिक्षा दी जाती है। इसके साथ ही शासन की ओर से ड्रेस आदि के लिए बच्चे के अभिभावक के खाते में पांच हजार रुपये वार्षिक भेजा जाता है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि योजना के तहत प्रथम चरण में जिले के 352 अभिभावकों ने अपने-अपने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन किया था। जांच के दौरान दस्तावेज सही नहीं पाए जाने पर इनमें से 51 छात्रों के फॉर्म निरस्त कर दिए गए थे। जांच के बाद बचे 301 छात्रों के बीच लॉटरी निकाली गई। इसमें से 181 बच्चों का चयन कर स्कूल आवंटित करते हुए सहमति पत्र बांटा गया। अब दूसरे चरण में होने वाले प्रवेश को लेकर आवेदन भरे जाने लगे हैं। एक मार्च से शुरू हुए दूसरे चरण के लिए 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। एक अप्रैल से सात अप्रैल तक सत्यापन व लॉक करने की प्रक्रिया होगी। आठ अप्रैल को लाॅटरी निकाली जाएगी। दूसरे चरण में पात्र पाए गए बच्चों को आठ अप्रैल के बाद तक प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

ऑनलाइन आवेदन हुए तो छट गए आवेदक
आरटीआई योजना के तहत वर्ष 2022-23 तक ऑफलाइन आवेदन लिए जाते थे। इसमें तमाम तरह की गड़बड़ी होती थी। शिकायत मिलने पर पांच सदस्यीय कमेटी से जांच कराई गई। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर 499 बच्चों का चयन योजना के तहत माना गया था। 2023-24 से ऑनलाइन आवेदन हुए चयनित छात्रों की संख्या घटकर 252 हो गई। अब शिक्षण सत्र 2024-25 के लिए लिए जा रहे आवेदनों में पहले चरण के तहत 181 का बच्चों का चयन हुआ है।
-------------
चार चरणों में होगा आवेदन
-- चार चरणों में आवेदन और लाटरी प्रक्रिया होनी है। तीसरे चरण के लिए 15 से आठ मई तक आवेदन लेने के साथ ही नौ मई से 15 मई तक सत्यापन और लॉक करने की प्रक्रिया होगी। 16 मई को लाटरी निकालने के साथ ही 23 मई तक तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जबकि चौथे चरण के लिए एक जून से बीस जून तक आवेदन होंगे। 21 जून से 27 जून तक सत्यापन व लॉक करने की प्रक्रिया चलेगी। 28 जून को लाटरी निकालने के साथ ही सात जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

-----------

वर्जन
आरटीआई के तहत दूसरे चरण 30 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। आवेदनों की जांच कराने के बाद पारदर्शी ढंग से लाॅटरी के जरिए पात्र बच्चों का चयन किया जाएगा। चयनित बच्चों का नियमानुसार निजी स्कूल में प्रवेश दिलाते हुए नि: शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
--कमलेंद्र कुमार कुशवाहा-बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed