फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rs 14.40 lakh embezzled in toilet construction in Kasia West

Kaushambi News: -कसिया पश्चिम में शौचालय निर्माण में 14.40 लाख की हेराफेरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Rs 14.40 lakh embezzled in toilet construction in Kasia West
कसिया गांव में शौचालय की जांच करने कृषि अधिकारी सतेन्द्र तिवारी। स्रोत: विभाग
शौचालय व डस्टबिन की खरीद के नाम पर सिराथू ब्लॉक के कसिया पश्चिम में प्रधान व सचिव पर 120 शौचालयों में 116 की धनराशि निकाल कर गबन का आरोप लगा है। उन्होंने केवल चार शौचालयों के लिए ही छह-छह हजार रुपये का भुगतान किया है। 40 डस्टबिन के लिए भी रुपये निकाले हैं। गांव में केवल सात डस्टबिन ही पाए गए।
विज्ञापन

कसिया पश्चिम में तैनात रहे सचिव सतीश चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने गांव के प्रधान पंचम चौधरी के साथ मिलकर विकास कार्यों में हेराफेरी की है। इन्होंने गांव के लोगों को शौचालय योजना का लाभ भी नहीं दिया। गांव में 120 शौचालयों का निर्माण किया जाना था। इनमें से केवल चार के ही निर्माण के लिए पहली किस्त जारी की गई। अन्य शौचालय गांव के लोगों ने ही बनवाया है।
विज्ञापन

इन शौचालयों में कहीं पर लाभार्थियों का नाम मिला और न ही किसी में पानी की टंकी मिली। डीडी कृषि ने गांव में पड़ताल की तो कई शौचालय नए बनते मिली। बताया कि सचिव निलंबित हैं। गांव में जांच होनी है। इसके भय से निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि इन शौचालयों का भुगतान करीब दो साल पहले निकाला जा चुका है। गांव में 40 डस्टबिन की खरीद की गई, जांच में केवल सात मिले। इससे जुड़े दस्तावेज तत्कालीन सचिव बुद्ध प्रकाश नहीं दे सके।
-----
फिर होगी जांच...
--- डीडी कृषि सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि गांव की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। कुछ दस्तावेज नहीं मिले हैं। जांच के बाद रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।

----
प्रधान ने धमकाया...
--- जांच के बाद डीडी कृषि जैसे ही गांव के बाहर निकले प्रधान ने कुछ लोगों को धमकाया। आरोप है कि जहां पर डीडी कृषि जांच के लिए पहुंचे थे। वहां के लोगों को प्रधान ने कहा, सब मैनेज हो रहा है। दोबारा जांच में बोले तो यह उनके लिए बेहतर नहीं होगा।

लाखों का गबन...
गांव में करीब 14.40 लाख रुपये का गबन शौचालय निर्माण के नाम पर हुआ है। ग्रामीण सन्नो, वीरेंद्र व राजेंद्र आदि लोगों को शौचालय निर्माण के नाम पर एक रुपये भी नहीं मिला है। उन्होंने डीडी कृषि को भी यह जानकारी दी है कि उनका नाम गलत तरीके से सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed