{"_id":"5e03b8cb8ebc3e87e13bf0b8","slug":"robbed-cash-mobile-from-janitor-kaushambi-news-ald263959585","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार से नकदी-मोबाइल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार से नकदी-मोबाइल लूटे
विज्ञापन
चौकीदार से नकदी-मोबाइल लूटे
खानपुर सतवां स्थित पिगरी फार्म में हुई वारदात
चायल। पिपरी कोतवाली के खानपुर सतवां स्थित पिगरी फार्म में मंगलवार की रात बदमाशों ने चौकीदार को तमंचा सटाकर दर्जनों सुअर, नकदी और मोबाइल लूट ले गए। चौकीदार ने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंचे। बुधवार सुबह घटना की तहरीर पुलिस को दी गई।
चिरला मुंजफ्ता गांव निवासी सर्वेश सिंह का खानपुर सतवां गांव में पिगरी फार्म है। सर्वेश ने अपने फार्म हाउस में सुअर पाल रखा है। चौकीदारी करने के लिए उसने बाड़े में गांव के ही हरिश्चंद्र को रखा है। चौकीदार के अनुसार मंगलवार की रात वह बाड़े में पत्नी के साथ मौजूद था। इसी दौरान रात लगभग एक बजे पांच लोग फार्म हाउस पहुंचे। दो लोगों ने चौकीदार के कनपटी पर तमंचा सटा दिया। तीन युवक बाड़े को खोलकर 16 सुअरों को बाहर निकाल ले गए। आरोप है कि बदमाशों ने चौकीदार से उसका पर्स, दो मोबाइल फोन, चाभी समेत 24 सौ रुपये भी छीनकर फरार हो गए। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद चौकीदार ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने घेराबंदी की। इसके बाद भी कोई बदमाश पकडे़ नहीं जा सके।