फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Roared the teacher demands

मांगों को लेकर गरजे अध्यापक

Wed, 07 Jan 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Wed, 07 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Roared the teacher demands
नई पेंशन नीति लागू करने आदि मांगों को लेकर मंगलवार को माध्यमिक स्कूल के अध्यापकों ने डीआईओएस कार्यालय के सामने हुंकार भरी। धरने पर बैठे शिक्षकों की समस्याओं का समाधान और मांगें पूरी नहीं किए जाने पर अफसरों को कोसा। जिला विद्यालय निरीक्षक को 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देकर जल्द इन्हें पूरा कराने की मांग की। साथ ही इन मांगों को पूरा किए जाने के लिए 31 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


 माध्यमिक स्कूल के अध्यापकों ने मंगलवार को नई पेंशन नीति लागू करने जैसी मांगों के  लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मंझनपुर के सामने धरना दिया। धरनास्थल पर आयोजित सभा में शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री लालमणि द्विेदी ने आरोप लगाया कि सरकार और शिक्षा विभाग के अफसर अध्यापकों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। इसका असर अध्यापकों के भविष्य पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 27 मार्च 2005 को नई पेंशना लागू करने की अधिसूचना जारी की गई थी। 10 वर्ष बीतने के बाद भी पेंशन योजना लागू नहीं की जा सकी है। 6 महीने पहले जिला विद्यालय निरीक्षक कौशाम्बी को डीटीओ और डीडीओ कोड एलाट किया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद भी अब तक पेंशन का खाता नम्बर आवंटित नहीं किया गया जा सका है। प्रधानाचार्य परिषद के मंडलीय मंत्री विजयभान सिंह ने कहा कि पहली अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों में  50 से ज्यादा का निधन हो चुका है। उनके परिजनों को फंड और पारिवारिक पेंशन नहीं दी जा रही है। इससे इन शिक्षकों का परिवार परेशानी झेलने को विवश है। धरने के बाद शिक्षकों ने डीआईओएस को 7 सूत्री ज्ञापन देकर नई पेंशन योजना लागू करने, पेशन के लिए  तत्काल कटौती शुरू कराने, पेंशन का खाता संख्या देने, मौत के शिकार हुए अध्यापकों के परिजनों को पारिवारिक पेंशन और फंड देने की मांग की गई। साथ ही 31 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया गया है। मांगे पूरी नहीं होने पर फरवरी में आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed