फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Roadways' negligence causes inconvenience to Magh Mela pilgrims; commotion at the depot.

Kaushambi News: रोडवेज की लापरवाही से माघ मेला यात्री परेशान, डिपो पर हंगामा

Fri, 23 Jan 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 23 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Roadways' negligence causes inconvenience to Magh Mela pilgrims; commotion at the depot.
मंझनपुर बस डिपो में हंगामा करते यात्री।   संवाद
राजापुर से प्रयागराज माघ मेले में जाने के लिए करीब 40 से अधिक यात्रियों ने सरकारी रोडवेज बस पकड़ी। यात्रियों ने चालक से बस के प्रयागराज तक जाने के लिए जानकारी की तो चालक ने बताया कि बस मंझनपुर डिपो तक ही जाएगी, वहां से दूसरी बस मिल जाएगी। चालक की बात पर सभी यात्री बस में सवार हो गए।
विज्ञापन

रोडवेज बस मंझनपुर डिपो पहुंची तो यात्रियों को जानकारी मिली कि प्रयागराज जाने के लिए कोई भी रोडवेज बस उपलब्ध नहीं है। इससे नाराज यात्रियों ने डिपो प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। यात्रियों का कहना था कि रोस्टर के अनुसार बसों का संचालन होना चाहिए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही डिपो अधिकारियों ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एक अतिरिक्त रोडवेज बस को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। महेवाघाट के रवि यादव ने बताया कि माघ मेले के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में रोडवेज की लापरवाही से घंटों फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अंगनू ने बताया कि बसंत पंचमी को लेकर माघ मेला जाने के लिए राजापुर से निकले थे। लेकिन, मंझनपुर डिपो पर काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी। इसी तरह मंझनपुर से प्रयागराज जाने वाली बीना देवी ने बताया कि हमें भी डिपो से जानकारी मिली थी, अभी बस मिलेगी, लेकिन यहां आकर पता चला कि कोई बस उपलब्ध ही नहीं है।

मौके पर मैं वहां मौजूद था और किसी प्रकार का कोई हंगामा नहीं हुआ। यात्रियों को केवल कुछ ही देर तक प्रतीक्षा करनी पड़ी थी। इसी दौरान राजापुर की एक रोडवेज बस डिपो पहुंच गई, जिससे सभी यात्रियों को प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया। यात्रियों ने जो आरोप लगाए हैं, वह गलत है। - गंगा शंकर शर्मा, डिपो इंचार्ज

मंझनपुर बस डिपो में हंगामा करते यात्री।   संवाद

मंझनपुर बस डिपो में हंगामा करते यात्री।   संवाद

मंझनपुर बस डिपो में हंगामा करते यात्री।   संवाद

मंझनपुर बस डिपो में हंगामा करते यात्री।   संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed