फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Roads turning red before a bite of food

Kaushambi News: भोजन के निवाले से पहले लाल हो रहीं सड़क

Tue, 04 Nov 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 04 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Roads turning red before a bite of food
अजुहा के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक। संवाद
जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर अवैध तरीके से खड़े ट्रक हादसों को दावत दे रहे हैं। भोजन और विश्राम के बहाने ट्रक चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही से सड़क खून से लाल हो रही हैं।
विज्ञापन

हाईवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारी इस पर सख्ती नहीं दिखा रहे हैं। कनवार बॉर्डर से लेकर अजुहा, अटसरांय, सैनी, गुलामीपुर और कोखराज तक हाईवे के किनारे जगह-जगह ट्रक खड़े दिखाई देते हैं। कई ढाबों और होटल संचालकों ने सड़क के बिल्कुल किनारे पार्किंग बना रखी है, जहां लंबी दूरी तय करने वाले ट्रक चालक अपने वाहन खड़े करते हैं। इससे गुजरने वाले छोटे वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे खड़े ट्रकों के कारण कई बार गंभीर हादसे हो चुके हैं। रात में लाइट की तेज चमक के बीच अचानक सामने खड़े ट्रक का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन सवार उनकी चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि नेशनल हाईवे के किनारे ट्रक पार्किंग पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही ट्रक चालकों को निर्धारित स्थानों पर वाहन खड़े करने के लिए बाध्य किया जाए ताकि हादसों को रोका जा सके और हाईवे पर सफर करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
ढाबों के पास नहीं होती चेकिंग
-सबसे ज्यादा बड़े वाहन ढाबों पर खड़े नजर आते हैं। रात व दिन में यहां वाहन एक के पीछे एक खड़े रहते हैं। रात के समय तो आलम और भी भयंकर होता है, जिससे यहां से निकलने में भी डर बना रहता है। नियमित चेकिंग और चालान न होने की वजह से यहां हादसे का डर बना रहता है।


- हाईवे किनारे वाहन खड़ा करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। ऐसे स्थानों को चिह्नित कर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिन स्थानों पर इस प्रकार वाहनों को खड़ा किया जा रहा है, उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - भैया संतोष कुमार सिंह, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed