{"_id":"65caa5ca125a7d584a0de0a4","slug":"road-opened-to-school-after-34-years-children-said-now-there-is-no-fear-of-falling-on-the-ridge-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-108394-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 34 बरस बाद स्कूल को मिला रास्ता, बच्चे बोले.. अब मेड़ पर गिरने का डर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 34 बरस बाद स्कूल को मिला रास्ता, बच्चे बोले.. अब मेड़ पर गिरने का डर नहीं
Tue, 13 Feb 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय असवा के रास्ते का निर्माण सोमवार को शुरू हो गया है। इस स्कूल के शिक्षक व बच्चे 34 बरस से खेतों की मेड़ से आते-जाते थे। रास्ता बनता देख बच्चों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने अमर उजाला का आभार जताया।
वार्ड नंबर चार श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर स्थित इस विद्यालय का निर्माण करीब 34 बरस पहले हुआ था। इसके चारों तरफ सिर्फ खेत ही खेत थे। स्कूल के बच्चों व शिक्षकों को खेतों की मेड़ से आना-जाना पड़ता था। स्कूल के रास्ते के लिए दूसरी जगह भूमि देकर किसानों से भूमिधरी जमीन ले ली गई थी, लेकिन इस पर सड़क नहीं बनी थी।
किसान भी खेती करते थे। लगातार शिकायतों के बाद भी समस्या हल नहीं हो रही थी। अमर उजाला ने आठ फरवरी के अंक में ‘स्कूल को रास्ते की दरकार, बच्चे परेशान’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने इसे संज्ञान लेकर इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण का आदेश दिया, जिसके बाद सोमवार को काम शुरू हो गया। अध्यक्ष ने ही इसकी आधारशिला रखी। उनके साथ ईओ सुनील कुमार मिश्रा, लिपिक बबलू गौतम, जोन प्रभारी रजनी सरोज आदि मौजूद रहीं।
शिक्षकों ने जताई खुशी
प्राथमिक विद्यालय के कक्षा पांच की छात्रा अंकिता और छात्र निखिल ने कहा कि अब मेड़ पर आने-जाने व गिरने का डर नहीं रहेगा। दौड़ते-भागते आ-जा सकेंगे। इसके लिए अमर उजाला का धन्यवाद। प्रधानाध्यापिका मनोज देवी ने कहा, वर्ष 2015 से अब तक कई बार बीएसए, डीएम व नगर प्रशासन से शिकायत की। लेकिन, सड़क नहीं बन पाई। अमर उजाला के प्रयासाें से 34 बरस पुरानी समस्या दूर हुई है।