{"_id":"57aa28914f1c1bb661ee58fe","slug":"road-accidenton-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलिंग से टकराई बाइक तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलिंग से टकराई बाइक तीन घायल
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के समदा स्थित ससुर खदेरी नदी के पुल की रेलिंग से टकराकर बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। कोखराज थाना क्षेत्र के दशरथपुर निवासी रामसुमेरे (35) पुत्र स्व. रामधानी अपनी बाइक से गांव के जगन्नाथ व लालमन के साथ सोमवार शाम समदा बाजार गया था। एक घंटे बाद तीनों घर लौट रहे थे।
ससुर खदेरी नदी के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। शोर पर स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। रामसुमेरे की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे।