फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rise in viral fever cases

Kaushambi News: बढ़ी वायरल बुखार की दस्तक, ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rise in viral fever cases
ओपीडी में मरीजों को देखते डॉ. एके सिंह। स्रोत: डॉक्टर
बारिश और उमस के बीच जिले में वायरल बुखार और मौसमी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका असर जिला अस्पताल की मेडिसीन ओपीडी में भी देखने को मिल रहा है, जहां प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल के मेडिसीन विभाग के डॉ़ एके सिंह ने बताया कि सोमवार को उनकी ओपीडी में कुल 219 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में संक्रमण, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर आए। इसके अलावा दस्त, उल्टी और पेट संबंधी संक्रमण के मरीज भी पहुंचे। लोग बुखार या संक्रमण के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और उपचार कराने से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है। डॉ. सिंह ने लोगों से स्वच्छ पानी पीने, ताजा भोजन करने, खुले खाद्य पदार्थों से बचने और घर के आसपास सफाई रखने की अपील करते हुए कहा कि तेज बुखार, लगातार उल्टी-दस्त, सांस लेने में परेशानी या अधिक कमजोरी होने पर बिना स्वयं दवा लिए तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed