फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rice mill reduced to ashes in fire caused by short circuit, mill owner's condition deteriorated due to loss

Kaushambi : शार्ट-सर्किट से लगी आग में राइस मिल राख, करोड़ों के नुकसान से मिल मालिक की हालत बिगड़ी

Sun, 25 Feb 2024 07:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Feb 2024 07:39 PM IST
सार

चंपहा निवासी विकास कुमार जायसवाल की बाजार में ही लक्ष्मी नारायण नाम से राइस मिल है। बताया जा रहा है कि मिल मालिक शनिवार की रात घर पर सो रहे थे। जबकि, ऑप्रेटर आदित्य कुमार पड़ोसी गांव में निमंत्रण में गया था। रात तकरीबन 1.30 बजे अचानक मिल से आग की लपटों के साथ धुएं का गुबार उठने लगा।

विज्ञापन
Rice mill reduced to ashes in fire caused by short circuit, mill owner's condition deteriorated due to loss
राइस मिल में आग लगने से भारी नुकसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौशाम्बी कोतवाली के चंपहा बाजार में शनिवार की देर रात एक राइस मिल में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। घटना में मिल की सभी मशीनों के साथ ही अंदर रखा धान और चावल जलकर राख हो गया। घटना में करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है। घटना से सदमे में मिल मालिक की हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


चंपहा निवासी विकास कुमार जायसवाल की बाजार में ही लक्ष्मी नारायण नाम से राइस मिल है। बताया जा रहा है कि मिल मालिक शनिवार की रात घर पर सो रहे थे। जबकि, ऑप्रेटर आदित्य कुमार पड़ोसी गांव में निमंत्रण में गया था। रात तकरीबन 1.30 बजे अचानक मिल से आग की लपटों के साथ धुएं का गुबार उठने लगा। इस दौरान गश्त पर निकले कौशाम्बी कोतवाली के दरोगा गोपाल दुबे मिल के सामने से गुजरे तो उन्होंने सूचना फायर स्टेशन के साथ ही पड़ोसियों को दी। खबर मिलते ही मिल मालिक विकास भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


आधे घंटे बाद पश्चिमशरीरा फायर स्टेशन की गाड़ी आग गई। ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का काम शुरू किया। सफलता नहीं मिलने पर मंझनपुर, सिराथू और प्रयागराज से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। पश्चिमशरीरा और कौशाम्बी थानों की पुलिस के अलावा चार दमकल गाड़ियाें ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक मिल के अंदर रखा हजारों बोरी धान, चावल के साथ ही सारी मशीनरी जलकर राख हो चुकी थी। मिल मालिक के मुताबिक शार्ट-सर्किट से आग लगी है। घटना में लगभग चार करोड़ रुपये की लागत की मशीनें और तीन करोड़ रुपये का चावल जलने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची आग

लक्ष्मी नारायण राइस मिल से चंद कदम पर एक पेट्रोल पंप भी है। राइस मिल में आग लगने की खबर मिलते ही पेट्रोल पंपकर्मी सकते में आ गए। सभी पंप से निकलकर काफी दूर जाकर खड़े हुए। मौके पर जुटे लोगों की भी सांसें थमी रही। लोगों का कहना था कि आग की चिंगारी अगर पंप तक पहुंच जाती तो मंजर बेहद भयावह हो जाता। गनीमत रही कि पेट्रोल पंप तक आग नहीं फैली, अन्यथा बड़ा हादसा होना तय था।

 

आईसीयू में भर्ती किए गए मिल मालिक

राइस मिल में आग लगने से हुए करोड़ों के नुकसान से संचालक विकास जायसवाल सदमे में आ गए। मिल से उठती लपटें देख उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। आराम नहीं मिलने पर डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक प्रयागराज के निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed