फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Review of various schemes including education, sanitation, ration system

Kaushambi News: शिक्षा, स्वच्छता, राशन व्यवस्था समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

Wed, 03 Jun 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 03 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Review of various schemes including education, sanitation, ration system
सड़क सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक करते डीएम व अन्य अ​धिकारीगण। स्रोत: प्रशासन
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को उदयन सभागार में आयोजित विभिन्न विभागीय समीक्षा बैठकों में बाल संरक्षण, शिक्षा, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पर्यावरण, खाद्य एवं रसद, गोशाला प्रबंधन और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की बैठक में पुनर्वासित और संस्थानों में रह रहे बच्चों की स्थिति की समीक्षा की गई।शिक्षा विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों, प्रोजेक्ट अलंकार और राजकीय महिला महाविद्यालय मूरतगंज के निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक में शौचालय रेट्रोफिटिंग, आरआरसी सेंटर संचालन और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की गई। पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक में पौधारोपण अभियान-2026 की तैयारियों तथा गंगा घाटों की साफ-सफाई और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा में छह रिक्त उचित दर दुकानों पर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गोशालाओं की समीक्षा में जिलाधिकारी ने गोवंशों के लिए पर्याप्त चारा, पेयजल और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं बनाए रखने को कहा।

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए ब्लैक स्पॉटों पर आवश्यक सुधार और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed