{"_id":"6a988a107cd58065fa06395d","slug":"revenue-department-takes-action-lekhpal-and-kanungo-suspended-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-147526-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: राजस्व विभाग ने की कार्रवाई, लेखपाल-कानूनगो निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: राजस्व विभाग ने की कार्रवाई, लेखपाल-कानूनगो निलंबित
विज्ञापन
मनौरी में अवैध पटाखा फैक्टरी विस्फोट के बाद प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। पटाखा फैक्टरी और गोदाम की सूचना नहीं देने के कारण जिला प्रशासन ने मनौरी बाजार के लेखपाल दीपक सिंह और कानूनगो देवी प्रसाद सिंह को निलंबित कर दिया है।
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने बताया कि जांच में पाया गया कि क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित पटाखा फैक्ट्री और गोदाम की जानकारी संबंधित राजस्व कर्मचारियों ने अधिकारियों को नहीं दी। यदि समय पर इसकी सूचना प्रशासन को दी गई होती तो आज इतना बड़ा हादसा नहीं होता।
डीएम ने यह भी बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। जांच में यदि किसी अन्य स्तर पर भी लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।