{"_id":"6276a2dd294197098e158c2c","slug":"retired-soldier-dies-after-being-crushed-by-a-sand-laden-truck-nephew-s-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : बालू लदे ट्रक से कुचलकर सेवानिवृत्त फौजी की मौत, भतीजे की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : बालू लदे ट्रक से कुचलकर सेवानिवृत्त फौजी की मौत, भतीजे की हालत नाजुक
Sat, 07 May 2022 10:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 07 May 2022 10:18 PM IST
सार
कौशांबी कोतवाली क्षेत्र के हिसामबाद छोटा गढ़वा गांव निवासी सुभाषचंद्र त्रिपाठी (65) पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल त्रिपाठी सेना से रिटायर्ड हैं। इन दिनों वह घर पर ही रहते थे। शनिवार को वह प्रयागराज के पोंगहट पर रह रहे भाई रेवती रमण त्रिपाठी के घर भतीजा सुरेश त्रिपाठी पुत्र सुंदर लाल के साथ बाइक से गए हुए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिपरी कोतवाली के मखऊपुर गांव में शनिवार की रात ट्रक ने बाइक सवार अधेड़ को कुचल दिया। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गाड़ी चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पता लगाने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
कौशांबी कोतवाली क्षेत्र के हिसामबाद छोटा गढ़वा गांव निवासी सुभाषचंद्र त्रिपाठी (65) पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल त्रिपाठी सेना से रिटायर्ड हैं। इन दिनों वह घर पर ही रहते थे। शनिवार को वह प्रयागराज के पोंगहट पर रह रहे भाई रेवती रमण त्रिपाठी के घर भतीजा सुरेश त्रिपाठी पुत्र सुंदर लाल के साथ बाइक से गए हुए थे। वहां से मोटरसाइकिल लेकर घर के लिए निकले। बाइक को सुरेश चला रहा था।
विज्ञापन
रात करीब नौ बजे जैसे ही उनकी बाइक पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर गांव में पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक बालू लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें पीछे बैठे सुभाषचंद्र त्रिपाठी ट्रक के पहिये के नीचे आ गए जिसमें सिर कुचलने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि भतीजा सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटनास्थल का निरिक्षण के बाद पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पता लगाने में जुटी है।