{"_id":"5cf41c08bdec2207215a58f0","slug":"report-on-three-in-the-murder-case-of-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हत्या मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज
Mon, 03 Jun 2019 12:36 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल। क्षेत्र के हाशिमपुर किनार गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने पीट-पीटकर मार डाला था। इसके बाद लाश गायब कर दी गई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कोटिया निवासी श्यामलाल ने बताया कि उसने बेटी सुनीता का विवाह करीब 13 साल पहले हाशिमपुर किनार में किया था। शादी के बाद काफी दिनों तक तो सबकुछ ठीक चला। इसके बाद ससुराली दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। प्रताड़ना की जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित की मानें तो महीने भर पहले दहजलोभियों ने पीट-पीटकर उसकी बेटी को मार डाला। फिर लाश भी गायब कर दी। बताया कि बेटी के बारे में पूछने पर ससुराल वाले गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। बेटी की हत्या की जानकारी पड़ोसियों से मिली है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति वसीर, जेठ फकीरे व सास आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।