फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Report on 15 people in three cases of dowry harassment

दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में 15 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 01 Aug 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Report on 15 people in three cases of dowry harassment
दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में 15 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में जुटी कोखराज, पश्चिमशरीरा और चरवा पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दहेज के लिए महिलाओं को प्रताड़ित किए जाने के तीन मामलों में मंगलवार को पुलिस ने करीब 15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। रिपोर्ट लिखने के बाद चरवा, कोखराज और पश्चिमशरीरा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मखऊपुर गांव की कोमल पुत्री नत्थू ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले चरवा इलाके के सैयद सरावां गांव में राजेश से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। महीने भर पहले पीटकर घर से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर चरवा पुलिस ने आरोपी पति राजेश, ससुर मैकूलाल, सास लाखा देवी, जेठ महेश, जेठानी निरंजन देवी व देवर नरेश आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसी तरह कोखराज के मूरतगंज की शालिनी केसरवानी ने बताया कि साल भर पहले उसकी शादी सैनी के दारानगर में वीरेंद्र से हुई थी। 15 दिन पहले ससुराल वालों ने दहेज के लिए शालिनी को भी घर से निकाल दिया। मामले में कोखराज पुलिस ने पति वीरेंद्र, उसके परिवार के ही जवाहर, जेठ व जेठानी आदि के खिलाफ केस दर्ज किया है। ऐसे ही पश्चिमशरीरा के मिर्दहन का पूरा की शबीना ने बताया कि सालभर पहले उसका विवाह गांव के शाहिद से हुआ था। 10 दिन पहले ससुराल वालों से पीटकर घर से निकाल दिया। इस प्रकरण में पति सहित चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed