फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Report filed on Pradhan and his brother in the rape case

दुष्कर्म मामले में प्रधान व उसके भाई पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 13 Nov 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Report filed on Pradhan and his brother in the rape case
Report filed on Pradhan and his brother in the rape case
चरवा इलाके के एक गांव में दुष्कर्म पीड़ित आशा कार्यकर्ता ने चौथे दिन धरना समाप्त कर दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बलकरनपुर गांव के प्रधान व उसके भाई के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली आशा कार्यकर्ता का कहना था कि उसके घर के पास आबादी की जमीन पर वह काबिज है। इसी जमीन पर बलकरनपुर गांव का प्रधान श्यामू कब्जे की नीयत से सरकारी भवन बनवा रहा था।
विज्ञापन

जबकि गांव में तमाम खाली जमीनें पड़ी हैं। इसका विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं प्रधान व उसके भाई ने तमंचा सटाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने उल्टा उसी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत पर रिहा होने के बाद पीड़ित महिला चार दिन से कलक्ट्रेट के पास धरने पर बैठी थी। महिला को इंसाफ दिलाने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस के साथ ही आजाद समाज पार्टी भी मैदान में आ गई थी। मामले में एसपी अभिनंदन के निर्देश पर बृहस्पतिवार देर शाम आरोपी प्रधान श्याम व उसके भाई बृजेश के खिलाफ चरवा कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस बाबत इंस्पेक्टर संतशरण सिंह का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed