फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Report filed in three misdeeds including four-year-old innocent

चार साल की मासूम समेत तीन से दुष्कर्म में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 07 Oct 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Report filed in three misdeeds including four-year-old innocent
चार साल की मासूम समेत तीन से दुष्कर्म में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मंझनपुर, कोखराज और चरवा इलाके में हुई घटनाएं, पिपरी में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चार साल की एक मासूम लड़की समेत तीन लड़कियों से दुष्कर्म किए जाने के मामले में शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। घटनाएं मंझनपुर, कोखराज और चरवा इलाके में हुई थीं।

नगर कोतवाली इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि 30 अप्रैल 2019 को पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर उसकी चार वर्षीय बेटी को सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुराचार किया। इसके बाद उसे वहीं लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की मानें तो बेटी को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसी रोज उसने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित पिता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। शनिवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसी तरह चरवा इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि चार अक्तूबर 2019 को पड़ोसी युवक ने उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुराचार किया था। इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज हो गई है। ऐसे ही कोखराज इलाके की एक लड़की ने बताया कि 20 मई 2019 को पड़ोसी ने उसके साथ बलात्कार किया था। इस प्रकरण में भी अदालत के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। वहीं दूसरी ओर पिपरी इलाके की एक महिला के साथ शनिवार को पड़ोसी ने छेड़खानी की थी। प्रकरण में एफआईआर दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed