{"_id":"5dcc50a78ebc3e5b085dda8c","slug":"report-filed-in-lover-s-death-case-kaushambi-news-ald2600875113","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर पर हरकत में आए अधिकारी, सीओ ने दर्ज किया बयान
आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का दर्ज किया गया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
चरवा। इलाके के उदाथू गांव में सोमवार रात हुई प्रेमी युगल की मौत के मामले में आखिरकार पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी ही पड़ी। अमर उजाला में खबर छपने पर हरकत में आए सीओ चायल ने पीड़ित परिजनों का बयान दर्ज किया। चारों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट लिखी गई है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
उदाथू गांव का रामलौटन खेती करके परिवार का खर्च चलाता है। सोमवार रात उसकी बेटी गोरकी व पड़ोसी ननकुल की उसके घर के भीतर फंदे पर लटकती हुई लाश मिली थी। ननकुल के पिता गोरेलाल का कहना है कि गोरकी और ननकुल के बीच प्रेम संबंध था। रात को गोरकी के बुलाने पर ननकुल उसके घर गया था। उसे घर जाते हुए गोरकी के चचेरे भाई राजेंद्र पुत्र पराने ने देख लिया था। इसके बाद राजेंद्र ने दरवाजा बाहर से बंद कर लिया। गोरकी के भाई नरेंद्र, नीरज व भोंदल भी आ गए। ये सभी धमकी देने लगे। जिस कारण दहशत में गोरकी व ननकुल ने फांसी लगा ली। पीड़ित पिता का कहना है कि ये लोग दरवाजा बंद करके धमकियां नहीं देते तो युगल खुदकुशी नहीं करते। घटना के बाद मंगलवार को इस बाबत अमर उजाला ने कुछ सवाल उठाए थे। तब कोतवाल राधेश्याम वर्मा कह रहे थे कि दरवाजा बंद करने का इरादा आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं, बल्कि ननकुल को पकड़ना था। इसलिए कार्रवाई नहीं की जा सकती। अमर उजाला के बुुधवार के अंक में ‘भाई-चाचा सूझबूझ दिखाते तो बच सकती थी प्रेमी युगल की जान’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से छपी। इस पर अधिकारी हरकत में आ गए। एएसपी अशोक कुमार के निर्देश पर सीओ चायल केजी सिंह सुबह ही गांव पहुंचे। उन्होंने ननकुल के परिजनों को कोतवाली बुलाकर उनका बयान दर्ज किया। पीड़ित पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ युगल को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।
----
तहरीर देने जाने पर पुलिस ने डांटकर भगाया
मंझनपुर। मृतक ननकुल के परिजनों का कहना है कि मंगलवार सुबह ही वह आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने चरवा कोतवाली गए थे, लेकिन पुलिस ने तहरीर लेने के बजाए डांटकर भगा दिया। कहा कि दोनों ने आत्महत्या की है। वहीं चरवा कोतवाल मंगलवार को बार-बार एक ही बयान दे रहे थे कि कोई तहरीर नहीं मिली है। इसके बाद साफ है कि एफआईआर दर्ज करने से बचने के लिए जांच करना भी ठीक नहीं समझ रही थी।
विज्ञापन
----
दरवाजा खोलने के लिए कहने पर पीटकर भगाया
मंझनपुर। मृतक ननकुल के पिता का कहना है कि शोर-शराबे पर वह परिवार के साथ गोरकी के घर पहुंच गए थे। गोरकी के परिवार वालों ने दरवाजा बाहर से बंद कर रखा था। खोलने के लिए कहने पर गाली-गलौज करते हुए पीटकर भगा दिया। बाद में पुलिस पहुंची तब जाकर लाश निकाली जा सकी। पीड़ित पिता का यह भी कहना है कि ननकुल की गर्दन में गोरकी के बहनोई के अंगौछे का फंदा पड़ा हुआ था।
----
इनका कहना है
पीड़ित परिवारीजनों का बयान दर्ज किया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर लिखकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
राधेश्याम वर्मा-इंस्पेक्टर, चरवा