{"_id":"15c09113143720e00ae45fcbfad4f4bc","slug":"remember-the-chhote-lohia-on-death-anniversary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर याद किए गए छोटे लोहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर याद किए गए छोटे लोहिया
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की पांचवीं पुण्यतिथि
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मनाई गई। समाजवादी पार्टी के मंझनपुर स्थित कार्यालय में इस
दौरान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष समेत अन्य पार्टी नेताओं ने
उनके कृतित्व-व्यक्तित्व पर चर्चा की। उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प
लिया।
समाजवाद को राजनैतिक जीवन में जीने वाले समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की बृहस्पतिवार को पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिला कार्यालय पर हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अशोक यादव समेत तमाम सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प-माला चढ़ाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही लोगों ने उनकी सामाजिक और राजनैतिक जीवनयात्रा को याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र ने छात्र जीवन से ही समाजवाद की अलख जगाई थी।
वे अपने पूरे जीवनकाल में अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहे। कभी उन्होंने सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया। गोष्ठी में सपाइयों ने छोटे लोहिया के सपनों को पूरा करने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर कैलाशचंद्र केसरवानी, सुभाष सिंह पटेल, इजहार हुसैन, राजकरन लोधी, डॉ. जैनुल, गुलाम हुसैन, सुमित पांडेय, इरफान अहमद, भानु यादव, महेंद्र शुक्ला, अवधेश नारायण, कौशलेंद्र यादव, राजकुमार, सुरेश सिंह, आशीष पासी, जिलानी, बसंतलाल, सूबेदार यादव, कल्लू मौर्य, पप्पू यादव, रमेश यादव, नागेंद्र यादव, हाजी अच्छन आदि मौजूद रहे।