फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Remadecivir injection stolen from district hospital

जिला अस्पताल से रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी

Tue, 27 Apr 2021 11:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Remadecivir injection stolen from district hospital
पूरे प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग बढ़ गई है। जहां एक ओर लोगों को इंजेक्शन मिलना मुश्किल हो रहा है, वहीं कौशाम्बी के जिला अस्पताल के स्टोर रूम से रेमडेसिविर इंजेक्शन पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई तो अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। मामले में स्टोर इंचार्ज की तरफ से सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सर्जिकल सेंट्रल स्टोर का ताला तोड़कर चोर सात रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी कर ले गए। यह इंजेक्शन फ्रीजर में रखा था। स्टोर का चार्ज फार्मासिस्ट सीबी सिंह के पास है। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

तकरीबन 22 सौ रुपये कीमत वाला यह इंजेक्शन ब्लैक में 40 से 50 हजार में बिक रहा है। हालांकि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। लेकिन, अस्पताल से जुड़े सूत्रों की मानें तो चोरी करने वाले में विभाग का कोई कर्मचारी नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. दीपक सेठ के निर्देश पर स्टोर इंचार्ज सीबी सिंह ने सदर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। स्टोर इंचार्ज फार्मासिस्ट एसबी सिंह के मुताबिक सुबह नौ बजे मरीजों तक दवा पहुंचाने के लिए वार्ड की ओर गए। उसी दौरान जब वह वापस स्टोर पंहुचे तो रेमडेसिविर इंजेक्शन वाले बॉक्स का ताला टूटा मिला। बॉक्स से सात इंजेक्शन गायब थे। जिसकी सूचना उच्च अधिकारियो को दी गई है।

घटना के खुलासे के लिए एसपी ने की टीम गठित
मंझनपुर। रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी के मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जहां एक ओर अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है, तो वहीं एसपी अभिनंदन ने एडिशनल एसपी समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की है। एसपी के मुताबिक पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed