फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Religious conversion: Police failed to reach the root

धर्म परिवर्तन : जड़ तक पहुंच पाने में पुलिस नाकाम

Wed, 11 Oct 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 11 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Religious conversion: Police failed to reach the root
चंगाई सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस फंड करने वालों लोगों तक नहीं पहुंच पाई। पुलिस ने अब तक जितने भी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, उनका यही कहना रहा कि उन्हें ऐसा करने से सुकून मिलता है। यह नहीं बताया कि फंड कहां से आता है। हालांकि सोमवार को पुलिस को कुछ जानकारी मिली है।
विज्ञापन

जिले के लोग अंधविश्वास के मकड़जाल से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बीमारी या फिर गरीबी से परेशान लोग आसानी से चंगाई सभा के आयोजकों के जाल में फंस जाते हैं। यह सभा पुलिस के लिए सिर दर्द बन चुकी है।
विज्ञापन

पिछले नौ महीने के दौरान पुलिस ने सरायअकिल, कौशाम्बी, पश्चिमशरीरा, सैनी, पइंसा कोतवाली इलाके में चंगाई सभा करने वाले करीब 27 लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भी भेजा गया। इसके बाद भी यह नहीं पता चल सका कि सभा के आयोजन के लिए आखिर फंड कहां से आता है। सबसे अहम यह कि जो लोग पकड़े जाते हैं उन्होंने खुद भी धर्म परिवर्तन नहीं करने का बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
जिले में चंगाई सभा के जहां पर भी आयोजन होने की जानकारी मिलती है, पुलिस तत्काल कार्रवाई करती है। फंड कहा से आता है, पकड़े जाने वाले लोग यह नहीं बताते। खास बात यह कि जो लोग पकड़े भी जाते है, वे खुद भी धर्म परिवर्तन नहीं करने की बात कहते हैं।
- समर बहादुर, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed