{"_id":"7b684f80742b816f519705e5dfb3fe6a","slug":"release-of-models-made-in-purbsrira-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरबशरीरा में बने मॉडल स्कूल का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरबशरीरा में बने मॉडल स्कूल का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 21 Dec 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने शनिवार को पूरबशरीरा में बने मॉडल स्कूल का फीता काटकर लोकार्पण किया। स्कूल की अधारशिला सात अगस्त 2011 में रखी गई थी। विद्यालय भवन का निर्माण 3.2 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। डीआईओएस का दावा कि विद्यालय में अप्रैल 2015 से कक्षाएं संचालित होंगी। मार्च तक शिक्षकों की तैनाती करके एडमीशन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विकास खंड सरसवां के पूरबशरीरा में 3.2 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल स्कूल का निर्माण कराया गया है। सात अगस्त 2011 को पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने भवन की आधारशिला रखी थी। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड को भवन निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी। मई 2014 से भवन बनकर तैयार है। भवन का हैंडओवर होने से पहले शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह फीता काटकर लोकार्पण कर दिया है। डीआईओएस ने बताया कि अप्रैल 2015 से विद्यालय में क्लास चलाई जाएगी।
मार्च तक विषयवार शिक्षक, शिक्षिकाओं की तैनाती के साथ ही बच्चों का एडमीशन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि भवन का लोकार्पण सिराथू विधायक वाचस्पति को करना था, पर वह नहीं आ सके। इसके बाद डीआईओएस ने जिलाधिकारी राजमणि यादव से अनुरोध किया था, लेकिन डीएम भी नहीं पहुंच सके। डीआईओएस ने बताया कि मॉडल स्कूल में छात्र-छात्राओं को उम्दा शिक्षा प्रदान की जाएगी। बच्चों को नबोदय विद्यालय की तरह सारी सुविधाएं मुहैया कराने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा अभियान के परियोजना अधिकारी धीरज श्रीवास्तव, ओपी द्विवेदी, सीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने शनिवार को सिराथू तहसील के देउखरपुर, केसारी और मंझनपुर के ओसा में नीव पूजकर मॉडल स्कूलों के निर्माण की आधारशिला रखी। इस दौरान डीआईओएस ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमटेड के अफसरों को निर्धारित समय के भीतर भवनों का निर्माण करके हैंडओवर करने का निर्देश दिया है।