{"_id":"6a500d6a180d2590d70d726f","slug":"relatives-accused-of-slamming-a-girl-kaushambi-news-c-261-1-kmb1015-144392-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बंटवारे के विवाद में पट्टीदारों पर बच्ची को जमीन पर पटकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बंटवारे के विवाद में पट्टीदारों पर बच्ची को जमीन पर पटकने का आरोप
विज्ञापन
करारी थाना क्षेत्र के रक्सवारा गांव में बंटवारे के विवाद में पट्टीदारों पर युवक और उसकी आठ वर्षीय बेटी से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देवली देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार शाम पट्टीदार श्रीनाथ ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वह अपनी पत्नी पतरकी, बेटी बोट्टा देवी और दामाद दिलीप के साथ घर में घुस आया। आरोप है कि चारों ने मिलकर उसके पति गनेश की पिटाई की।
इस दौरान उनकी आठ वर्षीय बेटी रीता को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीचबचाव कराया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर संजय यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद