{"_id":"678ea1d8a9c4a83e2e0d35e0","slug":"relative-forest-cyber-fraudster-blows-five-thousand-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-121235-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रिश्तेदार बन साइबर ठग ने उड़ाए पांच हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रिश्तेदार बन साइबर ठग ने उड़ाए पांच हजार
Tue, 21 Jan 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के नूरपुर हाजीपुर गांव के एक युवक से रिश्तेदार बन साइबर ठग ने पांच हजार का चूना लगा दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नूरपुर हाजीपुर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह मुंबई में रहकर काम करता है। कुछ दिन पहले ही घर लौटा है। सोमवार दोपहर अपनी ससुराल सैनी के मीठेपुर सयांरा जा रहा था। रास्ते में मंझनपुर के पास उसके मोबाइल पर एक अजनबी ने कॉल कर खुद को उसके बुआ का दामाद बताया। इसके बाद कहा कि 15 हजार रुपये खाते में भेज रहा है।
साइबर ठग ने रकम ट्रांसफर करने का टेक्स्ट मैसेज भी भेज दिया। यह मैसेज कंप्यूटरीकृत नहीं बल्कि, सामान्य नंबर से भेजा गया था। बात करते हुए ही उसने मैसेज देखने के लिए कहा। युवक ने सिर्फ मैसेज देखा और यह नहीं देखा कि किस नंबर से आया है। इसी बीच क्यूआर कोड भेजकर आरोपी ने अपने खाते में पांच हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। फिर से रकम मांगने पर पीड़ित युवक को शक हुआ तो उसने अकाउंट डिटेल खंगाली। ठगे जाने की जानकारी होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना प्रभारी से की।
विज्ञापन
-- -- -- -- --