फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   reen chilli crop uprooted due to non-irrigation from tube well

Kaushambi News: नलकूप से सिंचाई नहीं करने पर उखाड़ दी 15 बिस्वा हरी मिर्च की फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
reen chilli crop uprooted due to non-irrigation from tube well
सरायअकिल के मल्हीपुर गांव में नलकूप से सिंचाई नहीं करने पर नलकूप मालिक ने किसान की 15 बिस्वा हरी मिर्च की फसल उखाड़कर नष्ट कर दी। पीड़ित किसान ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मल्हीपुर गांव निवासी भैंरों प्रसाद गुप्ता किसान हैं। घर से एक किमी दूरी पर उनका 15 बिस्वा खेत है। उन्होंने बताया कि गांव के राधेश्याम केवट से साझा कर उन्होंने अपने खेत में हरी मिर्च लगाई थी। खेत के समीप ही गांव के एक दबंग का नलकूप है। जिससे गांव के अन्य किसान सिंचाई करते हैं। जबकि पीड़ित किसान उसके नलकूप से सिंचाई नहीं करता है।
विज्ञापन

आरोप है कि पांच दिन पहले उन्होंने गांव के दूसरे व्यक्ति के नलकूप से खेत की सिंचाई की तो दबंग नलकूप मालिक ने उसकी 15 बिस्वा तैयार फसल उखाड़ दी। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर जब वह शिकायत करने उसके घर गए तो नशे में धुत दबंग ने पीड़ित किसान को जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत उन्होंने थाने में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed