{"_id":"57f541bb4f1c1bc332271506","slug":"ration-card-adilpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील अंतर्गत एदिलपुर गांव के कार्ड धारकों ने निवाले के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कोटेदार पर राशन की काला बाजारी का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की। डीएम ने उपजिलाधिकारी मंझनपुर को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
नौबस्ता मजरा एदिलपुर गांव की रहने वाली सुनीता देवी, ऊषा देवी, ज्ञानमती, फूलकली, रुक्मिणी देवी, आशा देवी, दीना नाथ, गीता देवी, मैकू लाल, जगरूप, राम खेलावन आदि ने कोटेदार के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि कोटेदार दबंग किस्म का है। पूर्ति विभाग के अफसरों और कर्मियों से सांठ-गांठ करके वह गरीबों के निवाले पर डाका डालता है। कार्ड धारकों को राशन न वितरित कर बाजार में बेच देता है। जिसकी शिकायत कई बार पूर्ति विभाग के अफसरों से की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीएम अखंड प्रताप सिंह से करते हुए कार्रवाई की मांग की। डीएम ने एसडीएम मंझनपुर को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।