{"_id":"581cdd0a4f1c1b903b435a80","slug":"rape-in-kokhraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहूकार ने महिला से किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहूकार ने महिला से किया दुराचार
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज इलाके के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता को साहूकार ने हवस का शिकार बना डाला। दरिंदगी के बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। विवाहिता पति को घटना की जानकारी देते हुए थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने के बाद डांटकर थाने से भगा दिया। शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक(एसपी) को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि वह मजदूर है। कुछ दिन पहले पति नौकरी के सिलसिले में मनौरी बाजार गया। जहां एक सेठ ने उसे नौकरी देने का भरोसा दिया। इसके बाद सेठ का विवाहिता के घर आना-जाना हो गया। इसी दौरान पति मुंबई काम करने चला गया। 21 अक्टूबर को साहूकार बहाने से विवाहिता के घर पहुंचा। अकेली देख साहूकार उसे कमरे में बुलाया। इसके बाद मुंह दबाकर उसकी आबरू लूट ली। इसके बाद साहूकार किसी से कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। कुछ दिन तक विवाहिता डरी रही। इसके बाद पति को साहूकार की करतूत बताते हुए थाने पहुंची। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने कोखराज कोतवाली प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं लोगों का कहना है कि असामाजिक लोगों के खिलाफ समय पर कार्रवाई होनी चाहिए।