{"_id":"61570a898ebc3e626d1ae3ee","slug":"rape-accused-juvenile-arrested-kaushambi-news-ald3171222170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी किशोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का आरोपी किशोर गिरफ्तार
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी किशोर गिरफ्तार
करारी। चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी किशोर को करारी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया।
करारी कोतवाली के एक गांव की करीब चार वर्षीय एक बच्ची को पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने बुधवार की दोपहर बहाने से घर के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया था। कुछ देर बाद रोती-बिलखती घर पहुंची बच्ची की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। बृहस्पतिवार को पीड़ित बच्ची के साथ कोतवाली पहुंची मां घटना की नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा। जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया। संवाद