फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ram's character will be engraved in Kaushambi festival

Kaushambi News: कौशाम्बी महोत्सव में उकेरा जाएगा राम का चरित्र

Fri, 07 Apr 2023 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 07 Apr 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Ram's character will be engraved in Kaushambi festival
51 वीं शक्तिपीठ कड़ा धाम के फसइया मैदान में शुक्रवार से तीन दिवसीय कौशाम्बी महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण कवि डॉ. कुमार विश्वास की राम कथा होगी। डॉ. विश्वास अपने-अपने राम शीर्षक पर तीन दिन अलग-अलग कथा सुनाएंगे। सियासी विश्लेषकों की मानें तो भाजपा सांसद व राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर कार्यक्रम के जरिए समाज के शोषित वंचित एवं अनुसूचित वोट बैंक को पार्टी के पक्ष में साधने की तैयारी में है।
विज्ञापन

4 अप्रैल वर्ष 1997 को तत्कालीन बसपा सरकार में प्रयागराज जनपद से दोआबा को अलग कर कौशाम्बी जिले का गठन किया गया था। बसपा के सत्ता से बाहर होते ही तत्कालीन सपा सरकार के मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2004 में जिले का दर्जा खत्म कर कौशाम्बी को पुन: इलाहाबाद (प्रयागराज) मे शामिल कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि, बाद में अदालत ने सपा सरकार के निर्णय को पलटकर कौशाम्बी का गौरव वापस दिलाया। इसके बाद से 18 लाख की आबादी वाले जिले को सामाजिक, राजनैतिक एवं आर्थिक गति मिलनी शुरू हो गई। जिजे में 3 तहसील एवं विधानसभा के अतिरिक्त एक लोकसभा सीट जनता की नुमाइंदगी को तय करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी स्थिति पर नजर डालें तो अनुसूचित बहुल जनपद लगभग दो दशक तक बसपा के लिए अभेद्य दुर्ग रहा। 2017 के पहले तक विधानसभा चुनावों में तो बसपा का प्रदर्शन यहां शानदार रहता था। लेकिन संसदीय क्षेत्र में दो विधानसभा पड़ोसी जनपद की शामिल होने के कारण लोकसभा सीट सपा के कब्जे में रही। साल 2014 के बाद से पीएम मोदी की लहर में जिला भाजपा मय हो गया। नतीजतन भाजपा के विनोद सोनकर लगातार दूसरी बार सांसद हैं।
पार्टी ने विनोद को इसका इनाम देते हुए लगातार प्रमोट किया। वह इस समय पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री हैं। ऐसे में 5 साल से बंद पड़े कौशाम्बी महोत्सव के जरिये पार्टी लोकसभा 2024 में अनुसूचित, शोषित एवं वंचितों का समागम करा कर सियासी लाभ बटोरना चाहती है। महोत्सव के कार्यक्रम की रूपरेखा भी कुछ इसी ओर इशारा कर रही है।

महोत्सव में डॉ. कुमार विश्वास राम कथा के जरिये अपने-अपने राम की व्याख्या करेंगे। आयोजक सांसद विनोद सोनकर का कहना है कि राम कथा का मकसद राम के सर्वव्यापी चरित्र को जन-मानस के सामने लाना है। इसके अलावा कार्यक्रम में 551 जोड़ो का सामूहिक विवाह एवं अंतिम दिन 2 हजार दिव्यांगों को नि:शुल्क उपकरण वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed