{"_id":"5d5700d08ebc3e897376eca1","slug":"ram-resting-place-will-be-beautified-in-charva-kaushambi-news-ald2523044176","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरवा में राम विश्राम स्थल का होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरवा में राम विश्राम स्थल का होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
Ram resting place will be beautified in Charva
- फोटो : KAUSHAMBI
चरवा में राम विश्राम स्थल का होगा सौंदर्यीकरण
- पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने लगाई मुहर, धन अवमुक्त
चरवा। स्थानीय गांव स्थित रामविश्राम स्थल का सौंदर्यीकरण 90 लाख की लागत से होगा। पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगाते हुए शासन ने धन अवमुक्त कर दिया है। शुक्रवार को सांसद-विधायक ने ऐतिहासिक स्थल पहुंचकर शिलान्यास भी कर दिया।
मान्यता है कि प्रभु श्रीराम ने वनवास जाते वक्त चरवा में विश्राम किया था। तब चरवा में चरख मुनि का आश्रम था। चरख मुनि के नाम से ही इस गांव का नाम चरवा पड़ा। गांव में मौजूदा समय एक खंडहरनुमा मंदिर बना हुआ है। मंदिर में अव्यवस्थाएं सिर चढ़कर बोल रही हैं। भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने अपने चुनाव के दौरान ही रामविश्राम स्थल को विकसित कराने का वादा किया था। उनकी पहल पर पर्यटन विभाग ने सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। सरकार ने प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। विकास कराने के लिए 90 लाख 50 हजार रुपये की पहली किस्त अवमुक्त कर दी गई है। इन रुपयों से चहारदीवारी, सत्संग भवन, शौचालय और लाइटिंग का काम कराया जाएगा। शिनान्याश के मौके पर राकेश पांडेय, उमेश चंद केसरवानी, पुष्पा जी, संतोष सिंह पटेल, ग्राम प्रधान दीपक पांडेय, रमेश सिंह पटेल, चक्रेश मिश्रा, सुनील पाल, अमरसिंह कनौजिया, रामानंद पाल, लवकुश शास्त्री, अनूप केसरवानी आदि मौजूद रहे।