फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rakcha bandhan kaushambi

आज सजेगी भाईयों की कलाई

Mon, 07 Aug 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 07 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
 rakcha bandhan kaushambi
कौशाम्बी
रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को जिले मे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आज भाईयों की कलाई सजेगी। राखी बांधने का शुभ मुहुर्त 11 बजे से एक बजे के बीच का है। इसलिए बहनों ने अपनी तैयारी कर ली है। पर्व की पूर्व संध्या पर जिले के बाजार गुलजार रहे। सुबह से ही दुकानों पर राखी की खरीदारी के लिए बहनों की भीड़ लगी रही। भाई की कलाई में कौन सी राखी अच्छी लगेगी। इसे लेकर दुकानों में मौजूद युवतियों और महिलाओं के बीच कानाफूसी भी हुई।
विज्ञापन


सावन की पूर्णिमा को मनाए जाने वाला पर्व रक्षा बंधन सोमवार को है। सुबह 11 बजे के बाद रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। भाई-बहन के इस पावनी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के लिए रविवार को ही सारी तैयारियों पूरी कर ली गई। पर्व की पूर्व संध्या पर  बाजार और कस्बों में राखियों की दुकाने गुलजार रही। दुकानों पर सुबह से ही युवतियों और महिलाओं की भीड़ देखी गई। मंझनपुर, सिराथू, चायल, अजुहा, कड़ा, देवीगंज, भरवारी, करारी, मूरतगंज, सरायअकिल, मनौरी, पुरामुफ्ती, पश्चिमशरीरा समेत सभी बाजारों में मिठाई और राखी की दुकान पर तो दिनभर खरीददारों की भीड़ रही। तीर्थ पुरोहितों की मानें तो भद्रा नक्षत्र के बाद रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस साल सोमवार को 11 बजे से एक बजे के मध्य शुभ मुहूर्त निकाला गया है। रात 10.53 बजे से 12.48 तक चंद्रगहण भी पडे़गा।
विज्ञापन


कपड़ों की दुकानों में रही भीड़
रक्षाबंधन पर्व को लेकर रविवार को कपड़ों की दुकानों का बाजार गरम रहा। सुबह से लेकर शाम तक दुकानों में खासी भीड़ रही। साड़ी की दुकानों की अपनी अलग ही रौनक रही। महिलाओं के लिए एक-एक से वैरायटी की साड़ियां लेकर दुकानदार आए थे। वहीं रेडीमेड कपडे़ वाले भी पीछे नहीं रहे। महिलाओं व लड़कियों ने अपने लिए जहां कपड़े खरीदे वहीं उपहार में कपड़े देने के लिए भी लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed