{"_id":"d7feb84360f32007c7d9c43204ebde0b","slug":"rajiv-gandhi-remembered-on-death-anniversary-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर याद किए गए राजीव गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर याद किए गए राजीव गांधी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 22 May 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व की चर्चा की। पार्टी नेताओं ने उनके राजनैतिक कौशल और देश के विकास के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए पुष्पांजलि दी। गोष्ठी में लोकसभा चुनाव में हुई हार पर भी चर्चा की। संकल्प लिया कि जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाकर जिले में फिर से कांग्रेस का सुनहरा दिन लाया जाएगा।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को मंझनपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। स्व. गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर इसकी शुरूआत की गई। जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व की चर्चा की। उन्होंने उन्हें इक्कीसवीं सदी का महानायक बताया। कहाकि देश को विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में अव्वल बनाने और हिन्दुस्तान में संचारक्रांति लाने का श्रेय राजीव गांधी को ही है। देश की एकता-अखंडता और विकास में राजीव गांधी का अतुलनीय योगदान है। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
गोष्ठी में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर भी चर्चा की गई। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने कहाकि कांग्रेस ने हमेशा देश के एक-एक व्यक्ति को विकास का रास्ता दिखलाने का काम किया है। तय किया गया कि चुनाव में हार-जीत होती रहती है। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर जिले और देश में फिर से कांग्रेस का सुनहरा दिन लाया जाएगा। इस मौके पर मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी, श्याममूर्ति तिवारी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, रामलखन जायसवाल, राजेन्द्र त्रिपाठी, अमिता सिंह, विष्णुदत्त ओझा, वीरेन्द्र गौतम, सुनील शुक्ला, संतोष शुक्ला, मोहम्मद शफीक, योगेश दुबे, कौशलेश द्विेदी, अर्चना केशरवानी, हेमंत रावत, बरसाती लाल, विजमा सिंह, पिंटू श्रीवास्तव, शिवदास, आदि मौजूद रहे।