फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rajgir died due to electric shock

Kaushambi News: करंट की चपेट में आने से राजगीर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rajgir died due to electric shock
भवन निर्माण के दौरान बुधवार सुबह एक राजगीर करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के परिजनों से निर्माणाधीन भवन मालिक से झड़प हुई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के बम्हरौली मजरा भटपुरवा गांव निवासी राजेंद्र कुमार गौतम (30) पुत्र स्व. रामसूरत राजगीरी का काम करता था। बुधवार को वह गांव के ही जफर अली के कमरे का प्लास्टर कर रहा था। लगभग 11 बजे कमरे के अंदर लटक रहे बिजली का तार छू जाने से वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

आननफानन जफर अली ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव लेकर घर पहुंचने पर मृतक के परिजन जफर अली पर बिफर पड़े। परिजनों की शिकायत थी कि घटना के बाद उसने राजेंद्र के घर वालों को जानकारी क्यों नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि कटियामारी कर जफर बिजली का इस्तेमाल कर रहा था। उसी की लापरवाही के कारण राजगीर की जान गई है। मृतक की पत्नी रूपा देवी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed