{"_id":"6709965f5ea07d720902d889","slug":"railways-monthly-pass-service-stopped-instead-of-rs-525-you-will-have-to-pay-rs-5000-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-117409-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रेलवे की मासिक पास सेवा बंद, 525 के बजाए देने होंगे पांच हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रेलवे की मासिक पास सेवा बंद, 525 के बजाए देने होंगे पांच हजार
विज्ञापन
भरवारी स्टेशन से कानपुर के लिए रेलवे में मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) पर यात्रा करने की सुविधा बंद कर दी है। रेलवे के अफसरों का कहना है कि यह सुविधा 150 किमी तक की यात्रा के लिए है। जबकि भरवारी से कानपुर की दूरी 158 किलोमीटर है। इससे रोज सफर करने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई। अब उन्हें दोनों ओर के लिए रोजाना 140 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
भरवारी रेलवे स्टेशन से रोजाना सैकड़ों व्यापारी, कर्मचारी और आमजन एमएसटी बनवा कर यात्रा करते थे। लेकिन पांच अक्तूबर से रेलवे ने यह व्यवस्था बंद कर दी। बताया कि हाल ही में स्टेशन पर कंप्यूटर, मॉनिटर, की बोर्ड थिंकलैंड बदला गया है। नए सॉफ्टवेयर में बदलाव के कारण अब जनरल टिकट जल्दी बनने लगे हैं।
दैनिक यात्री ओमप्रकाश, संतोष कुमार ने बताया कि पहले 525 रुपये में एमएसटी बनवाकर पूरे महीने कानपुर तक का सफर करते थे। लेकिन अब महीने में 4200 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। दोनों ओर से 140 रुपये रोजाना खर्च होंगे। वहीं, सुपर फास्ट ट्रेनों से यात्रा करने पर दोनों ओर से 170 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसे में कोई यात्री 30 दिन सफर करता है तो उसे अब सामान्य ट्रेन में 4200 और सुपर फास्ट में 5100 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
नोट-वर्जन प्रस्तावित है।