{"_id":"6828ea789c1d8856460670db","slug":"raids-were-conducted-in-three-ice-cream-factories-and-samples-were-taken-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-125658-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तीन आइसक्रीम फैक्टरियों में छापेमारी, लिए गए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तीन आइसक्रीम फैक्टरियों में छापेमारी, लिए गए नमूने
Sun, 18 May 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 18 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को करारी इलाके में संचालित तीन आइस्क्रीम फैक्टरियों में छापेमारी की। तीनों फैक्टरियों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए मिलावटखोरी नहीं करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव प्रताप तिवारी की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को करारी क्षेत्र के जमदुआ गांव में संचालित स्पर्श व हर्ष आइसक्रीम के साथ ही फरीदनपुर स्थित शरद आइसक्रीम फैक्टरी में छापेमारी की।
इस दौरान फैक्टरियों में गंदगी मिलने पर टीम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। टीम ने किसी भी तरह की मिलावटखोरी करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। तीनों फैक्टरियों से एक-एक नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहाबउद्दीन सिद्दिकी ने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।