फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   raid in katauhula

10 लाख रुपये की शराब पकड़ी गई

Sun, 20 Mar 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
raid in katauhula
वाइन, ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो
इलाहाबाद आबकारी विभाग और पिपरी पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को पिपरी के कटौहुला गांव में प्रधान के घर छापेमारी करते हुए एक मकान के समीप खंडहर से करीब 165 पेटी शराब बरामद की। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। यह शराब छत्तीसगढ़ से लाई गई बताई जा रही है। पुलिस ने प्रधान पति समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आबकारी निरीक्षक इलाहाबाद ने बताया कि शराब को घर के समीप खंडहर में रखकर होली के दौरान इलाके में सप्लाई करने का प्लान था।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के कटौहुला गांव के रहने वाले दिलीप प्रजापति की पत्नी प्रधान हैं। इलाहाबाद की आबकारी टीम को जानकारी हुई कि कटौहुला गांव के प्रधान के घर के समीप खंडहर से शराब की सप्लाई आसपास के गांवों में अवैध तरीके से की जा रही थी। इस पर आबकारी निरीक्षक इलाहाबाद प्रमोद सोनकर, निरीक्षक नीरज द्विवेदी पिपरी, एसओ विपिन त्रिवेदी की संयुक्त टीम ने शनिवार की शाम छापेमारी की। इस दौरान टीम को प्रधान के घर के बगल स्थित खंडहर में 165 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई। पिपरी एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि प्रधान पति दिलीप घर के सामने खंडहर में शराब छिपा रखी थी।
विज्ञापन


इसकी कीमत करीब 10 लाख आंकी जा रही है। एसओ के मुताबिक पड़ोसी राजकुमार प्रजापति के सहयोग से यहां से एक-एक पेटी शराब इलाके के छोटे व्यापारियों को बेची जा रही थी। पकड़ी गई शराब छत्तीसगढ़ की बनी है। पुलिस ने प्रधान पति दिलीप प्रजापति और गांव के रहने वाले राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके इन दोनों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि 20 जून 2014 को काठगांव के तत्कालीन प्रधान पवन कुमार पटेल के नलकूप की कोठरी से भी भारी मात्रा में टीम ने इसी तरह से शराब बरामद की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed