फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rahul gandhi inc

राहुल गांधी की खाट सभा कल

Tue, 13 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 13 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi inc
other
 राहुल गांधी की खाट सभा की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए टेंवा में पशु मेला बाजार को सजाया संवारा जा रहा है। विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) ने डेरा डाल दिया है। खाट सभा की तैयारियां एसपीजी की देखरेख में हो रही हैं। उधर कांग्रेसियों ने 15 सितंबर को होने वाली रैली के लिए भीड़ जुटाने के लिए गांव-गांव संपर्क करना शुरू कर दिया है। देवरिया में हुई सभा की खाट कौशांबी लाई जा रही है।
विज्ञापन


   टेंवा में 15 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी की खाट सभा होगी। विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की यह सभा कई मायनों में अहम है। इसकी सफलता कांग्रेस के संजीवनी साबित हो सकती है। इसको देखते हुए कांग्रेसियों ने सभा में भारी भीड़ जुटाने के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तलत अजीम खुद संपर्क कर लोगों से सभा में चलने का आह्वान कर रहे हैं। वहीं व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, महासचिव पप्पू मिश्र, वेद प्रकाश पांडेय, देव कुमार सोनकर आदि की टीमें मंगलवार को गांव-गांव संपर्क कर लोगों को रैली में जाने के लिए प्रेरित करते रहे।
विज्ञापन


पीके की टीम भी जिले में सक्रिय है। पीके की टीम किसानों के बीच जाकर माहौल बना रही है। दोपहर बाद पदाधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। इनके साथ एसपीजी भी शामिल रही। सभा स्थल को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed