फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Queues of patients suffering from fever, cough, cold and respiratory problems

Kaushambi News: बुखार, खांसी-जुकाम और सांस के मरीजों की लगीं कतारें

Mon, 03 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 03 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Queues of patients suffering from fever, cough, cold and respiratory problems
भरवारी ​​स्थित प्राथमिक स्वासथ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान मरीज का इलाज करते सीएमओ।  स्रोत: 
जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और तीन अर्बन पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान बुखार, खांसी, जुकाम और सांस से पीड़ित मरीज सबसे अधिक पाए गए।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जिले के 36 स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में कुल 2058 मरीजों का उपचार किया गया। जांच के दौरान गंभीर पाए गए 23 मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक केंद्र पर चिकित्सकों की अलग-अलग टीम तैनात थी। मरीजों की सुविधा के लिए दवा वितरण, रक्तचाप और शुगर जांच, टीकाकरण व परिवार नियोजन सेवाएं भी उपलब्ध कराया गया है। शिविर में कुल 59 चिकित्साधिकारी और 144 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के दौरान सभी केंद्रों में 84 गोल्डन कार्ड और 159 आभा आईडी भी बनाई गई है। सीएमओ ने बताया कि यह मेला ग्रामीणों और शहरी गरीबों के लिए सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है। इस दौरान सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरवारी, मूरतगंज पीएचसी और अर्बन पीएचसी के साथ ही समदा और मंझनपुर के गांधी नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed