फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Question on the investigation report of embezzlement of Panchayat funds, complaint to DM

Kaushambi News: पंचायत निधि गबन की जांच रिपोर्ट पर सवाल, डीएम से शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Question on the investigation report of embezzlement of Panchayat funds, complaint to DM
मूरतगंज के काजू ग्राम पंचायत निधि के गबन की जांच रिपोर्ट पर शिकायतकर्ता ने गंभीर सवाल उठाए हैं। शिकायतकर्ता ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर फिर से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

काजू गांव निवासी मोहित दुबे के मुताबिक, उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर ग्राम पंचायत निधि के गबन की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई थी। आरोप है कि जांच समिति ने ग्राम प्रधान और सचिव से साठगांठ कर पक्ष में रिपोर्ट दे दी। आरोप है कि संबंधित फर्म का पंजीकरण छह फरवरी 2024 को निरस्त हो चुका था। इसके बावजूद उस फर्म से करीब 35 लाख रुपये का लेनदेन दिखाया गया, जबकि उस अवधि में फर्म से कोई खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ गिरजेश प्रसाद ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि प्रधान के परिजन की फर्म में ग्राम पंचायत निधि का भुगतान किया गया है। जबकि, संबंधित फर्म का पंजीयन 2024 में समाप्त हो चुका है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed